अयोध्या। इस बार अयोध्या की दीपावली खास है क्योंकि एक लंबे इंतजार के बाद श्री राम मंदिर बनने पर मोहर लग गई है। इसी साल अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर की आधारशिला रखी गई थी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारी जोरों पर हैं।
आज 13 नवंबर छोटी दीपावली को यू.पी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य की राज्यपाल आनंदी बैन पटेल भी शामिल होगी। कार्यक्रम 6:00 बजे के बाद होगा, जिन्हें पांच मिनट तक प्रज्वलित करना आवश्यक है। राम की पैड़ी पर 5.51 लाख मिट्टी के दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। यह वर्ष एक बड़ी महामारी से गुजर रहा है ऐसे में कार्यक्रम का आयोजन डिजिटल माध्यम द्वारा किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम व श्री राम की झांकियों का भी आयोजन है। अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया साथ ही भव्य लेजर शो का आयोजन भी किया गया ।
भगवान श्री राम के आगमन पर संपूर्ण जगत दीप प्रज्वलित करते है। राम मंदिर के निर्माण के बाद यह अयोध्या की पहली भव्य व दिव्य दिपावली है।